महिलाओं को आगे बढ़ने का दिया संदेश
Gangapar News - नवाबगंज। रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल पीजी कॉलेज, नवाबगंज अटरामपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर
रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल पीजी कॉलेज, नवाबगंज अटरामपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रथम इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अश्लेषा मौर्या, अंबिका मिश्रा, शिवानी पटेल, मोहिनी यादव, अंजली पांडेय और मीनाक्षी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने महिला दिवस के अवसर पर प्रवक्ता सुनीता पाल, समीरा खातून, सुमन पटेल तथा सहायक अध्यापिका सपना साहू को सम्मानित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण से ही देश का समग्र विकास संभव है। इस अवसर पर 16 यूपी बटालियन एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट आशुतोष कुमार, विशाल पाठक, अभिषेक मिश्रा, एनएसएस एवं एनसीसी प्रभारी सोनू केसरवानी ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रियंका यादव ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


