न्यू सेंट्रल एकेडमी में नारी शक्ति का हुआ सम्मान
Gangapar News - शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू सेंट्रल एकेडमी, कपसो अतरी शंकरगढ़
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू सेंट्रल एकेडमी, कपसो अतरी शंकरगढ़ में रविवार को नारी शक्ति के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया, वहीं छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकरगढ़ गुलाब कली ने की। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। महिलाएं यदि अपनी शक्ति और क्षमता को पहचान लें तो समाज और देश के विकास में और भी बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत शंकरगढ़ की अध्यक्ष पार्वती कोटार्य रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की प्रगति की कल्पना अधूरी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. बबिता सिंह ने कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शीतल सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं सोनम सिंह, दीपिका केसरवानी, महिमा मिश्रा, अनुराधा, गायत्री सिंह, नीतू सिंह सहित अन्य रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


