इंस्पेक्टर मांडा की तबीयत बिगड़ी, एम्स रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मांडा। सोनी लूटकांड, मासूम बच्चे के अपहरण का सफल अनावरण सहित विभिन्न मामलों में लगातार

इंस्पेक्टर मांडा की तबीयत बिगड़ी, एम्स रेफर

सोनी लूटकांड, मासूम बच्चे के अपहरण का सफल अनावरण सहित विभिन्न मामलों में लगातार व्यस्त रहने के कारण अचानक इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा की तबीयत खराब हुई और उन्हें डाक्टरों ने इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया। मांडा थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा को दो दिन पहले अचानक ह्रदय संबंधी परेशानी महसूस हुई। मातहतों के संग एसआरएन प्रयागराज डाक्टर से परामर्श लेने के लिए गये। ह्रदय संबंधी तकलीफ की जांच में पुष्टि हुई। जिस पर डाक्टरों ने उनको एम्स के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर के परिजन उनको इलाज के लिए एम्स ले गए। फिलहाल उनकी अनुपस्थिति में अतिरिक्त इंस्पेक्टर माधव प्रसाद त्रिपाठी थाने का काम देख रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।