Gangapar News: सावन के पहले अफसरों ने सुजावन देव मंदिर का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: घूरपुर में, एसडीएम बारा और एसीपी कौंधियारा ने सावन मेले के लिए सुजावन देव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के चारों ओर साफ सफाई और कांवरियों के लिए सुदृढ रास्ते की व्यवस्था देखी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई और मंदिर प्रबंध तंत्र को बाढ़ की समस्या के बारे में भी जानकारी मिली।

सावन के पहले अफसरों ने सुजावन देव मंदिर का किया निरीक्षण
सावन के पहले अफसरों ने सुजावन देव मंदिर का किया निरीक्षण

Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सावन मेले को लेकर सोमवार को एसडीएम बारा शिखा शंखवार, एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने स्वास्थ्य और विकास विभाग की टीम के साथ सुजावन देव मंदिर का निरीक्षण किया। इस बीच एसडीएम ने मंदिर के आसपास साफ सफाई और कांवरियों के आने जाने वाले सुदृढ़ रास्ते की निगरानी की और सभी विभागों के मौजूद मातहतों को उनकी जिम्मदारी के प्रति निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने सुजावन देव की जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की。

निरीक्षण की जानकारी

सावन मेले में सुजावन देव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था पहुंचता है जिसे लेकर सोमवार को एसडीएम बारा और एसीपी कौंधियारा ब्लॉक जसरा के संबंधित अफसरों, स्वास्थ्य विभाग की टीम और सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मियों के साथ सुजावन देव मंदिर पहुंची। मंदिर के मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी और सुजावन देव के महंत ग्राम प्रधान देवरिया राजीव गिरी से मंदिर परिसर में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा की दृष्टि से एसीपी अब्दुस सलाम खान ने भी मंदिर प्रबंध तंत्र बात चीत की। इस बीच मंदिर प्रबंधतंत्र की ओर से बताया गया कि मंदिर यमुना की जलधारा में होने के चलते बाढ़ की स्थिति में श्रद्धालुओं और कांवरियो को आने जाने में दिक्कत रहती है। इस मौके पर घूरपुर थाने के दरोगा विशाल चौहान, अमित यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

समस्याओं का समाधान

फोटो

प्रश्नोत्तरी

✦सुजावन देव मंदिर का निरीक्षण किसने किया?−
एसडीएम बारा शिखा शंखवार और एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने सुजावन देव मंदिर का निरीक्षण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGangapar News: सावन के पहले अफसरों ने सुजावन देव मंदिर का किया निरीक्षण