ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारवैज्ञानिक विधि से पशु पालन की दी जानकारी

वैज्ञानिक विधि से पशु पालन की दी जानकारी

ग्राम सभा रघुनाथपुर कुभौना में ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला लगाया गया। मेले का शुभारंभ गो पूजन के साथ शुरू किया गया, जिसमें...

वैज्ञानिक विधि से पशु पालन की दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 14 Mar 2021 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

करनाईपुर। हिन्दुस्तान संवाद

ग्राम सभा रघुनाथपुर कुभौना में ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला लगाया गया। मेले का शुभारंभ गो पूजन के साथ शुरू किया गया, जिसमें पशुपालन विभाग की टीम बहरिया से शिविर में आई। किसानों तथा पशुपालकों को वैज्ञानिक ढंग से पशुपालन करने, बांझपन, रोग एवं पशुधन बीमा योजना के विषय में जानकारियां दी गईं। बकरियों में रोग लक्षण एवं उनके उपचार तथा मिनरल मिक्चर की खाद्य पूरक के रूप में उपयोगिता आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में आए लगभग सभी पशुओं बकरियों का उपचार एवं शल्य क्रिया भी की गई। उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति राम सिंह के साथ पशुपालन विभाग की टीम से डॉ. सुशांत यादव, डॉ. मिथिलेश, पशुधन प्रसार अधिकारी शुभम त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, संजीव कुमार, लालजी, बलवंत कुमार, अखिल कुमार, बबलू आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें