किसानों ने एसडीएम बारा को सौंपा ज्ञापन
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - बारा। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) की पंचायत तहसील परिसर में साकेत सिंह

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) की पंचायत तहसील परिसर में साकेत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। किसानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम बारा को सौंपा। गुलाब ग्रामीण ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आलू किसानों को जीएसटी मुक्त करने और एक हजार रुपये प्रति क्विंटल आलू का भाव निर्धारित करने, आवारा पशुओं से किसानों की फसल को बचाने के लिए व्यवस्था करने सहित अन्य मांगों को रखा। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह भदौरिया, सिपाही सिंह, धर्म पाल सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


