Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsIndependence Day Celebrations with Flag Hoisting and Cultural Programs in Mejha
मेजा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मेजा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

संक्षेप:

Gangapar News - हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मेजा/सिरसा। स्वतंत्रा दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम की धूम रही। झ

Aug 16, 2025 03:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

स्वतंत्रा दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम की धूम रही। झंडारोहण के पूर्व स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, रंगरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। तहसील मुख्यालय पर ध्वजारोहण एसडीएम मेजा सत्येन्द्र प्रताप यादव ने झंडा रोहण किया। उधर एसीपी कार्यालय पर एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय, वन विभाग के कार्यालय पर वनरेंजर अजय सिंह, सीएचसी मेजा में अधीक्षक डॉ शमीम अख्तर, आरबीएस महाविद्यालय मेजा खास प्राचार्य राजेश मिश्र, खंड विकास कार्यालय मेजा में प्रमुख गायत्री मिश्रा, मेजा थाने पर प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह, बीएनटी इंटर कालेज मेजारोड में प्रधानाचार्य दीपक पांडेय, राम प्रताप इंटर कालेज सिरसा में प्रधानाचार्य डॉ शिव प्रकाश पाठक, लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कालेज सिरसा में प्राचार्य महेन्द्र जायसवाल, सिरसा पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, साधन सहकारी समिति तेन्दुआ में अध्यक्ष राहुल तिवारी, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक मेजा खास में प्रधानाचार्य शैलेन्द्र विक्रम, जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा में प्राचार्य प्रमोद मिश्र, श्रीधर सिंह पीजी कालेज गोसौरा कला में प्रबंधक महेन्द्र यादव, दुर्गावती इंटर नेशनल स्कूल एंड कॉलेज गोसौरा कला में प्रबंधक स्वतंत्र मिश्रा, एमएल पब्लिक स्कूल बगहा में निदेशक दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मेजा पब्लिक स्कूल में निदेशक अमरेश तिवारी, गौरी देवी अस्पताल में निदेशक डॉ एनके मंडल ने ध्वजारोहण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर मेजा खास के बाबू नवल किशोर इंटर कालेज गुनई गहरपुर, रजवन्ती देवी बालिका इंटर कालेज मेजा खास की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई।