ठंड से बढ़े बीपी, शुगर के मरीज
Gangapar News - मांडा। बरसात के बाद ठंड के साथ ही गांवों में मच्छरों की भरमार के चलते
बरसात के बाद ठंड के साथ ही गांवों में मच्छरों की भरमार के चलते समूचे मांडा क्षेत्र में सर्दी, खांसी और तरह तरह के बुखार के अलावा बीपी, सुगर और पेशाब न होने से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मांडा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या जहाँ पहले अधिकतम औसत डेढ़ सौ होती थी, वहीं अब यह औसत तीन सौ मरीजों से ऊपर पहुँच रही है। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। बुधवार को मांडा सीएचसी के तीन ओपीडी में कुल 362 मरीज देखे गये। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी व खांसी से संबंधित आ रहे हैं।
इन दिनों ठंडी के शिकार होने से तमाम मरीज पेशाब न होने की परेशानी से भी पीड़ित होकर सीएचसी आ रहे हैं। सुगर और बीपी के मरीजों को खास एहतियात की जरुरत है। प्लेटलेट्स की कमी के भी कुछ मरीज आ रहे हैं, जिन्हें इलाज के साथ उचित परामर्श दिया जाता है। उन्होंने बदलते मौसम में लोगों से अपील की है कि फुल शर्ट और ऊनी कपड़े तथा जूते, मोजे पहनकर और कान ढंककर ही घर से बाहर निकलें , ताकि ठंड और मच्छरों से बच सकें। यह भी अपील की कि ठंडा पानी पीना बंद कर दें, यदि संभव हो, तो उबाल कर कुनकुना पानी का उपयोग करें। औसत पांच से सात मरीज प्रतिदिन कुत्ते से घायल होकर सीएचसी रैबीज इंजेक्शन व इलाज हेतु पहुँच रहे हैं। उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या मौसम नम होने के कारण फिलहाल बेहद कम है। सीएचसी में पहले औसत डेढ़ सौ मरीज प्रतिदिन आते थे, लेकिन बरसात के बाद पिछले एक पखवाड़े से ठंड की रफ्तार बढ़ने के साथ ही यह संख्या औसत लगभग तीन सौ मरीजों से ऊपर हो गई है। सीएचसी में बुखार के जांच में भी पैथोलॉजी विभाग के अनुसार ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से संबंधित होते है। सीएचसी के अलावा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों के प्राइवेट अस्पतालों में भी बुखार व सर्दी, खांसी के मरीजों की भरमार रहती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




