मरीजों की संख्या में इजाफा, पेट दर्द व एलर्जी के मरीज अधिक

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

बारा/शंकरगढ़। क्षेत्र में हुई बरसात के बाद बुधवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ,बारा

मरीजों की संख्या में इजाफा, पेट दर्द व एलर्जी के मरीज अधिक

क्षेत्र में हुई बरसात के बाद बुधवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ,बारा में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक और निजी नर्सिंग होम में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मरीजों की बढ़ती संख्या

बुधवार को सीएचसी में लगभग 170 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें सर्वाधिक संख्या पेट दर्द और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की रही।सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सामान्य तौर पर मरीज बढ़ते हैं, लेकिन इस समय शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में अनियमित खानपान और तैलीय व मसालेदार भोजन के अधिक सेवन की वजह से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

स्वास्थ्य संबंधी सलाह

इसके अलावा धूल और गर्मी के कारण एलर्जी के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखें, साफ-सफाई बनाए रखें और अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचें। हल्का व सुपाच्य भोजन करने के साथ पर्याप्त पानी पीना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या

बारा के न्यू पीएचसी में डाक्टर न होने के कारण झोलाछाप डॉक्टरों एवं निजी नर्सिंग होम में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। ग्रामीणों बताया कि बार बार जानकारी देने के बावजूद सीएमओ प्रयागराज मौन है। इससे झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ गई है।

सामान्य प्रश्न

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कितने मरीजों का पंजीकरण हुआ?
बुधवार को सीएचसी में लगभग 170 मरीजों का पंजीकरण हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।