
मच्छरों का प्रकोप, प्लेटलेट्स की दिक्कत शुरू
Gangapar News - बरसात और गांवों में मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण मांडा क्षेत्र में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मांडा सीएचसी में ओपीडी में मरीजों की संख्या औसतन 400 से अधिक हो गई है, जहां...
मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात व गांवों में मच्छरों की भरमार के चलते समूचे मांडा क्षेत्र में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मांडा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या जहाँ पहले औसत डेढ़ सौ होती थी, वहीं अब यह औसत चार सौ मरीजों से ऊपर है। मंगलवार को मांडा सीएचसी के तीन ओपीडी में कुल 374 मरीज देखे गए। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह ने तीन दिन के अवकाश पर हैं। ओपीडी के एक डाक्टर रियाजुद्दीन ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी व खांसी से संबंधित आ रहे हैं। प्लेटलेट्स की कमी के भी दो तीन मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं, जिन्हें इलाज के साथ उचित परामर्श दिया जाता है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


