
बढ़े सर्दी, बुखार के मरीज, ओपीडी में मरीजों की भरमार
Gangapar News - बरसात के बाद मांडा क्षेत्र में मच्छरों की भरमार से बुखार, सर्दी और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मांडा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या 300 से अधिक पहुंच गई है। डॉक्टरों ने लोगों से उचित कपड़े पहनने और गर्म पानी पीने की सलाह दी है।
मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के बाद गांवों में मच्छरों की भरमार के चलते समूचे मांडा क्षेत्र में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मांडा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या जहां पहले औसत डेढ़ सौ होती थी, वहीं अब यह औसत तीन सौ मरीजों से ऊपर पहुंच रही है। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। बुधवार को मांडा सीएचसी के तीन ओपीडी में कुल 334 मरीज देखे गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी व खांसी से संबंधित आ रहे हैं। प्लेटलेट्स की कमी के भी दो तीन मरीज आ रहे हैं, जिन्हें इलाज के साथ उचित परामर्श दिया जाता है।

उन्होंने बदलते मौसम में लोगों से अपील की है कि फुल शर्ट और ऊनी कपड़े तथा जूते, मोजे पहनकर ही घर से बाहर निकलें, ताकि ठंड और मच्छरों से बच सकें। यह भी अपील किया कि ठंडा पानी पीना बंद कर दें, यदि संभव हो, उबाल कर कुनकुना पानी लें । औसत चार से पांच मरीज प्रतिदिन कुत्ते से घायल होकर सीएचसी रैबीज इंजेक्शन व इलाज हेतु पहुँच रहे हैं। बंदर के काटने से एक दो मरीज सीएचसी आ रहे हैं। उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या मौसम नम होने के कारण फिलहाल काफी कम है। सीएचसी में पहले औसत डेढ़ सौ मरीज प्रतिदिन आते थे, लेकिन बरसात के बाद पिछले एक पखवाड़े से यह औसत लगभग तीन सौ मरीजों से ऊपर हो गई है। सीएचसी में बुखार के जांच में भी पैथोलॉजी विभाग के अनुसार ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से संबंधित होते है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


