धूप निकलने के बाद सीएचसी की ओपीडी में बढ़े सर्दी, बुखार के मरीज

Jan 16, 2026 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मांडा। मौसम में उतार चढ़ाव और दिन में धूप होने के बाद मांडा सीएचसी के

धूप निकलने के बाद सीएचसी की ओपीडी में बढ़े सर्दी, बुखार के मरीज

मौसम में उतार चढ़ाव और दिन में धूप होने के बाद मांडा सीएचसी के ओपीडी में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की भरमार होने लगी है। कुत्तों से घायल भी औसत दस मरीज प्रतिदिन सीएचसी पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक दिन में कोहरा और बादल के कारण सीएचसी के ओपीडी में मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई थी। पिछले पांच दिनों से मौसम साफ होने के कारण सीएचसी के चारों ओपीडी में मरीजों की भरमार होने लगी है। औसत ढाई से तीन सौ मरीज प्रतिदिन ओपीडी का लाभ उठा रहे हैं। अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से संबंधित सीएचसी में पहुंच रहे हैं।

दिन और रात के मौसम में काफी अंतर होने और रात में भीषण ठंडी के चलते सर्दी, खांसी बुखार से ज्यादा पीड़ित सीएचसी पहुंच रहे हैं। अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने के पहले भरपूर ऊनी वस्त्र पहने और कान ढंककर ही बाहर निकलें। दिन में धूप देखकर लोग घर से निकल देते हैं और जब घर लौटने में देर होती है , तो सर्दी के शिकार हो जाते हैं। इंजेक्शन कक्ष के मुताबिक कुत्तों से घायल लगभग दस मरीज प्रतिदिन सीएचसी पहुंच रहे हैं। अधीक्षक ने सुगर और बीपी के मरीजों से खास एहतियात बरतने और नियमित दवा लेने की अपील की है, क्योंकि रात की ठंडी के चलते सुगर, बीपी के मरीज भी परेशान होकर सीएचसी पहुंच रहे हैं। मांडा सीएचसी के अलावा क्षेत्र के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में भी सर्दी, बुखार के मरीजों की भरमार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।