नवाबगंज थाना में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ
शासन के निर्देश पर महिला अपराध पर नियंत्रण करने के लिए शुक्रवार को नवाबगंज थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि आदमपुर ग्रामसभा की ग्राम प्रधान विमला देवी ने महिला हेल्प...
शासन के निर्देश पर महिला अपराध पर नियंत्रण करने के लिए शुक्रवार को नवाबगंज थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि आदमपुर ग्रामसभा की ग्राम प्रधान विमला देवी ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया।
महिला हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी के लिए आरक्षी शिखा सिंह और आरक्षी लक्ष्मी की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम में सीओ सोरांव अशोक वेंकट ने कहा कि क्षेत्र में महिला सम्बन्धी अपराध के लिए यह शासन का महत्वपूर्ण कदम है। इंस्पेक्टर नवाबगंज सुरेश सिंह ने बताया कि महिलाओं के साथ यदि किसी प्रकार से कोई भी गलत बर्ताव करता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर समाजसेवी अनुपम मिश्र, पूर्व प्रमुख रामआसरे सरोज, प्रधान मुन्ना यादव, आशीष जायसवाल संतू, चौकी इंचार्ज श्रंग्वेरपुर अजय सिंह, एसआई राम कुमार, दीपक कुमार, मुनेन्द्र सिंह, राकेश गौतम, अरुण कुमार एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।