Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsInadequate Care for Cattle in Manda s Government Cow Shelters Amidst Severe Cold
ठंड से कांप रहे सरकारी गोशाला के हजारों गोवंश

ठंड से कांप रहे सरकारी गोशाला के हजारों गोवंश

संक्षेप:

Gangapar News - मांडा। ठंड निरंतर बढ़ने के बावजूद मांडा के सरकारी पांचों गोशाला में कोई व्यवस्था न

Nov 22, 2025 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

ठंड निरंतर बढ़ने के बावजूद मांडा के सरकारी पांचों गोशाला में कोई व्यवस्था न होने से ठंड में रात भर कांपते गोवंश दिन के क्षीण धूप में किसी तरह जी रहे हैं। मांडा के गोशालों में साफ सफाई की दशा बेहद खराब होने से गंदगी का अंबार लगा रहता है। ठंडी के मौसम में गोबर का निस्तारण न होने से मच्छर जनित रोगों से भी गोशाला में रह रहे तमाम गोवंश ग्रसित हैं। मांडा क्षेत्र में कुल पांच सरकारी गो आश्रय केंद्र हैं, जिनमें शनिवार को मांडा खास में 347, भवानीपुर के देवरी गोशाला में 320, ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गोशाला में 166, पियरी में 220 और केड़वर में 214 गोवंश सहित पांचों गोशाला में कुल 1267 गोवंश रखे गये हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन गोवंशों के लिए केवल सूखे भूसे का ही स्टाक गोशाला में है। चरही में भूसे डाले जाने के बाद बड़े व मजबूत गोवंश छोटे व कमजोर गोवंशों को मारकर भगा देते हैं और खुद भूसा खा जाते हैं। गोशाला में गोवंशों को बांधने की व्यवस्था या नियम न होने से अक्सर बड़े व मजबूत गोवंश छोटे व कमजोर गोवंशों को घायल करते रहते हैं। मांडा पशु चिकित्सा अधिकारी मांडा डाक्टर पीके मिश्रा ठंड में गोवंशों के देखभाल व हरे चारे की व्यवस्था के लिए गोशाला संचालकों को निर्देशित करते रहते हैं। गोशाला के मजदूरों को नियमित मानदेय न मिल पाने से उनमें काफी असंतोष है।