Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsImportant Meeting of All India Head Organization for Village Heads in Manda Block

प्रधान संघ की मांडा की बैठक कल

Gangapar News - मांडा। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की आवश्यक बैठक मंगलवार को मांडा ब्लॉक के सभागार में

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 24 Aug 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
प्रधान संघ की मांडा की बैठक कल

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की आवश्यक बैठक मंगलवार को मांडा ब्लॉक के सभागार में आहूत की गयी है। बैठक में विकास खंड के सभी ग्राम प्रधानों के उपस्थिति की अपील की गई है। जानकारी अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष राधिका देबी द्विवेदी ने दी कि मंगलवार 26 अगस्त को दोपहर एक बजे से मांडा ब्लॉक में आहूत ग्राम प्रधानों की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बताया कि ग्राम पंचायतों के गोशालाओं पर विचार, मनरेगा के कराए गए कार्यों के भुगतान, आगामी पंचायत चुनाव पर विचार, ब्लॉक में प्रधानों के बैठने की कोई व्यवस्था न होने, आंगनबाड़ी का कंवर्जन कास्ट न आने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।