मांडा के परिषदीय विद्यालयों में दूसरे दिन भी लकड़ी पर बना एमडीएम
Gangapar News - मांडा। खाड़ी देशों में युद्ध का असर मांडा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के एमडीएम निर्माण
खाड़ी देशों में युद्ध का असर मांडा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के एमडीएम निर्माण पर पड़ने लगा है। कुछ प्राथमिक विद्यालयों में गैस सिलेंडर न होने से तीन दिन से लकड़ी और उपले पर एमडीएम बन रहा है। हालांकि बीईओ मांडा ने विद्यालयों में गैस सिलेंडर की कमी से इंकार किया है। खाड़ी देशों में युद्ध का असर मांडा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों पर भी पड़ने लगा है। गैस सिलेंडर की कमी के चलते कुछ विद्यालयों में एमडीएम का निर्माण पिछले तीन दिनों से लकड़ी और उपले पर हो रहा है। कुछ प्रधानाध्यापक मजबूरी में ऊंचे दाम पर ब्लैक में गैस सिलेंडर खरीदकर एमडीएम का संचालन करने पर मजबूर हैं।
प्राथमिक विद्यालय हाटा के प्रधानाध्यापक ने बताया कि गैस न होने से दो दिन से लकड़ी और उपले पर एमडीएम बन रहा है। ग्राम प्रधान हाटा विजय सिंह पटेल ने बताया कि राजापुर स्थित विंध्येश्वरी गैस एजेंसी पिछले दो दिनों से प्रधानाध्यापक अभिनव कुमार जा रहे हैं, लेकिन अभी सिलेंडर नहीं मिल पाया है। अध्यापकों और रसोइया ने जानकारी दी कि सर्वर डाउन होने से आनलाइन गैस बुकिंग न हो पाने से गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। जिससे पिछले दो दिनों से एमडीएम का संचालन लकड़ी और उपले पर हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय बेदौली के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में भी पिछले दो दिनों से गैस सिलेंडर खाली होने से लकड़ी और उपले पर एमडीएम संचालन हो रहा है। ग्राम प्रधान बेदौली बब्बू लाल यादव ने जानकारी दी कि प्राथमिक विद्यालय बेदौली का गैस कनेक्शन ही नहीं है।ग्राम प्रधान के कनेक्शन पर ही इस विद्यालय में सिलेंडर मिलता है, लेकिन दो तीन दिन से सर्वर डाउन होने से आनलाइन बुकिंग न होने के कारण लकड़ी ओर उपले से ही एमडीएम बन रहा है। मांडा क्षेत्र के ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों में सिर्फ एक दो दिन के लिए गैस सिलेंडर है। शुक्रवार को एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों में लकड़ी पर एमडीएम का संचालन किया गया। हालांकि मामले में जब बीईओ मांडा नीलम शाक्यवार से इस संबंध में बात की गई, तो उन्होंने बताया कि हमारे मांडा क्षेत्र के सभी विद्यालयों में गैस सिलेंडर उपलब्ध है और हर जगह सिलेंडर पर एमडीएम बन रहा है। उन्होंने यह मानने से इंकार कर दिया कि किसी विद्यालय में लकड़ी पर एमडीएम बन रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


