ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारविधिवत पूजन के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन

विधिवत पूजन के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन

रविवार को बादलगंज गांव में विधिवत पूजन के बाद गाजे बाजे के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया...

विधिवत पूजन के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 19 Sep 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

घूरपुर। हिन्दुस्तान संवाद

रविवार को बादलगंज गांव में गाजे बाजे के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

बादलगंज गांव में गणेश प्रतिमा स्थापित कर दस दिन तक विधिवत पूजा अर्चना की गई। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा ने धर्म पत्नी गीता विश्वकर्मा के साथ पंडाल में स्थापित गणेश की प्रतिमा की पूजा तीन पंडितों के मंत्रोचार के बीच किया। हवन व आरती करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भगवान गणेश की जयकारे लगाते सैकड़ों श्रद्धालुओ ने अबीर गुलाल उड़ाते डीजे के भक्ति गीत के साथ नाचते गाते विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा में मुम्बई के सुप्रसिद्ध टीवी अभिनेता शशांक के शामिल होने से श्रद्धालुओं में और उत्साह बढ़ गया। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किया। विसर्जन यात्रा में प्रशांत, मनोज, रिंकू, अमित, वर्षा, वान्या, गायत्री, दिव्या आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें