हरे पेड़ काटने से पर्यावरण को खतरा, सीएम से गुहार

Feb 14, 2026 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बाबूगंज, प्रयागराज के फतेहपुर गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध पेड़ कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी लालबहादुर पटेल ने आरोप लगाया है कि वन माफियाओं ने पेड़ काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाया। उन्होंने पुलिस और वन विभाग को शिकायत दी है, लेकिन कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

हरे पेड़ काटने से पर्यावरण को खतरा, सीएम से गुहार

बाबूगंज, प्रयागराज। बाबूगंज क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर खड़े हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव निवासी लालबहादुर पटेल ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग वन माफियाओं ने तालाब की भूमि से पेड़ काट दिए, जिससे क्षेत्र की हरियाली नष्ट हुई और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस और प्रतापपुर वन विभाग को पहले ही लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।