गड्ढे में तीन बच्चों की मौत के बाद भी नहीं बंद हो रहा अवैध मिट्टी खनन

गड्ढे में तीन बच्चों की मौत के बाद भी नहीं बंद हो रहा अवैध मिट्टी खनन

संक्षेप:

Gangapar News - मांडा। क्षेत्र के दो गांवों में अवैध मिट्टी खनन के बाद बने गड्ढे में

Nov 10, 2025 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

क्षेत्र के दो गांवों में अवैध मिट्टी खनन के बाद बने गड्ढे में तीन मासूमों की मौत के बाद भी दिघिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला बेरोक टोक जारी है। देर रात तक तमाम खेतों में अवैध मिट्टी खनन के लिए जेसीबी चलते रहते हैं। मांडा क्षेत्र के डिघिया चौकी के अंतर्गत बरहाकला ग्राम पंचायत के बहेलिया पुर गाँव में मौसेरे भाई बहन रानी व राजकुमार की दो माह पहले अवैध मिट्टी खनन के बाद बने बड़े गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी थी। तीन माह पहले नरवर चौकठा गाँव के प्राथमिक विद्यालय के समीप सात वर्षीय एक बच्चे की इसी तरह के एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बच्चे के डूबने के बाद थाने में एफआईआर भी हुआ था। उस समय अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने के लिए शासन प्रशासन ने वायदे भी किया था, लेकिन इस समय फिर अवैध मिट्टी खनन करके कुछ ठेकेदार रेलवे कारीडोर में मिट्टी आपूर्ति कर रहे हैं और खेतों में बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। दिघिया, गरेथा, आंधी, नरवर चौकठा आदि गांवों में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला बेरोकटोक दिघिया पुलिस की निगरानी में जारी है। मामले में डीएम प्रयागराज मनीष वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद अवैध मिट्टी खनन पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी। प्रकरण में इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि मामले में जांच कर अवैध मिट्टी खनन करने वालो पर विधिक कार्यवाई की जाएगी।