सोनौरी के चौदह बीघे पहाड़ की भूमि पर दबंगों का कब्जा
Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनौरी में आबादी से लगी चौदह बीघे

बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनौरी में आबादी से लगी चौदह बीघे सरकारी पहाड़ की भूमि पर दबंगों का कब्जा हो गया है। दबंगों के आगे तहसील प्रशासन लाचार प्रतीत होता है क्योंकि एसडीएम बारा के बार बार आदेश के बावजूद कब्जा जारी है। शुक्रवार को एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने पुनः पुलिस और राजस्व निरीक्षक को पहाड़ की भूमि खाली कराने का आदेश दिया गया है। क्षेत्र के सोनौरी गांव में आराजी संख्या 87 सरकारी दस्तावेज में पहाड़ दर्ज है।इसी भूमि के कुछ भाग पर ग्राम पंचायत द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयन भी किया है किन्तु उक्त भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर बाउंड्री वॉल बनवाया जा रहा है।
ग्राम प्रधान सविता देवी अक्टूबर 2025 से बाउंड्री वॉल का निर्माण रोकने एवं सरकारी भूमि खाली कराने के लिए तहसील का चक्कर काट रही है। समाधान दिवस से लेकर जन सुनवाई तक गुहार लगाई गई।हर बार जांच आख्या आती है और कब्जा की पुष्टि होती है और फाइल बंद हो जाती है। गांव के लोग प्रकरण में हल्का लेखपाल की भूमिका को संदिग्ध मानते हैं। हास्यास्पद है कि 27 दिसंबर 2025 को हल्का लेखपाल अब्दुल कादिर सिद्दीकी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि कब्जा करने वाले नहीं मान रहे हैं।अतएव सक्षम अधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल के माध्यम से खाली कराया जाय। स्पष्ट संकेत है कि या तो दबंग तहसील और पुलिस प्रशासन पर भारी है या हल्का लेखपाल द्वारा कब्जा खाली कराने में खानापूर्ति की जा रही है। शुक्रवार को पुनः एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने एसओ लालापुर एवं राजस्व निरीक्षक को सरकारी भूमि खाली कराने का आदेश दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




