Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsIllegal Occupation Halts Government Road Construction in Chilbila Village
अवैध कब्जे के कारण नहीं बन पा रहा चकमार्ग, शिकायत

अवैध कब्जे के कारण नहीं बन पा रहा चकमार्ग, शिकायत

संक्षेप:

Gangapar News - मांडा। सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जा के चलते ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा निर्माण

Dec 15, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जा के चलते ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य रुका होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी मेजा सहित तमाम अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। विकास खंड के चिलबिला ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान देवकी सिंह ने एसडीएम मेजा व बीडीओ मांडा सहित विभिन्न अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर ग्राम पंचायत के सरकारी चकमार्ग निर्माण अवैध कब्जा के चलते अवरुद्ध होने की जानकारी दी। शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत के चकमार्ग संख्या 230 पर ग्राम पंचायत द्वारा आरसीसी मार्ग बनवाया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह चकमार्ग सियाराम के घर से दूधनाथ के घर तक जाना है। इस मार्ग पर गिट्टी और पिचिंग का काम हो चुका है। संजय कुमार के घर के आगे शालिनी देवी व उनके परिवार के लोगों ने अवैध कब्जा करके ईंट, पत्थर व टट्टर लगा लिया है। रोकने पर मारपीट, झगड़ा पर आरोपी परिवार आमादा हो जाता है। चकमार्ग निर्माण कार्य अधर में पड़े रहने से मोहल्ले के तमाम लोगों का आवागमन बाधित है। ग्राम प्रधान सहित तमाम लोगों ने स्थानीय व जिला प्रशासन से चकमार्ग पर किये गये अवैध कब्जे को अविलंब हटवाने की मांग की है , ताकि चकमार्ग का अधर में पड़ा निर्माण कार्य पूरा हो सके।