ओवरलोड डंपरों ने उखाड़ दी सड़क, एक साल से नहीं हुई मरम्मत

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

ओवरलोड डंपरों ने उखाड़ दी सड़क, एक साल से नहीं हुआ मरम्मत कार्य शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरी सड़क, ग्रामीणों में रोष ● करछना के कई गांवों में अव

ओवरलोड डंपरों ने उखाड़ दी सड़क, एक साल से नहीं हुई मरम्मत

करछना तहसील के कबरा गांव स्थित रवनिका मजरा की पाल बस्ती का मुख्य संपर्क मार्ग अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड डंपरों के लगातार आवागमन से पूरी तरह जर्जर हो गया है। करीब एक वर्ष से सड़क की हालत बदतर बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध मिट्टी खनन और डंपरों के संचालन से सड़क उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगती है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन बाइक सवार और राहगीर गड्ढों में फंसकर गिरते हैं और चोटिल होते हैं।

स्थानीय लोगों की शिकायतें

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार तहसील और जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की मरम्मत के लिए न तो गिट्टी डाली गई और न ही मिट्टी भराई कराई गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक रवनिका ही नहीं, बल्कि करछना क्षेत्र के कई गांवों की सड़कें अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

प्रशासन की कार्रवाई

संबंधित विभागीय अधिकारियों और राजस्व टीम को मौके पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि सड़क अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त पाई जाती है तो आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-तपन मिश्र, एसडीएम, करछना

सामान्य प्रश्न

कबरा गांव की सड़क क्यों जर्जर हुई है?
कबरा गांव की सड़क अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड डंपरों के लगातार आवागमन से जर्जर हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।