एसडीएम के निरीक्षण में तालाब पर मिला कब्जा
Gangapar News - बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी तालाब की भूमि पर अबैध कब्जा और मनसैता नदी की तराई
सरकारी तालाब की भूमि पर अबैध कब्जा और मनसैता नदी की तराई में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम फूलपुर राजस्व टीम के साथ जुगनीडीह गांव पहुंची। अवैध खनन और तालाब पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर एसडीएम ने करवाई करने का आदेश दिया है। जिससे अबेध कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है। गोमती नगर लखनऊ निवासी विशाल भारद्वाज ने जिलाधिकारी प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि फूलपुर तहसील अंतर्गत बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव में मनसैता नदी की तराई में अवैध खनन और सरकारी तालाब व चारागाह की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है।
जिसमें जुगनीडीह के तौफीक अहमद उर्फ पप्पू बालू, मो कासिम गाजी, मंसूर अहमद उर्फ बबलू, निसार अहमद, इमरान अहमद उर्फ गुलजार, सरफराज अहमद उर्फ अन्नू, इश्तियाक अहमद, फुरकान अहमद, मो सैफ उर्फ सईद अहमद आदि लोग संगठित होकर काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने मामले में जांच कर कार्यवाही करने के लिए एसडीएम फूलपुर को आदेशित किया। जिला अधिकारी के आदेश पर एसडीएम फूलपुर जूही प्रसाद राजस्व टीम के साथ जुगनीडीह गांव पहुंच कर सबसे पहले अवैध खनन का निरीक्षण किया। इसके बाद जुगनीडीह के मजरा गांव सोनबरसा स्थित तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में तालाब के चारों ओर निर्माण करके कब्जा किया गया था, शेष भाग में अवैध रूप से मत्स्यपालन किया जा रहा था। एसडीएम ने हल्का लेखपाल शफीक अहमद और राजस्व निरीक्षक को तालाब से अतिक्रमण हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


