
तालाबों पर अवैध कब्जे की लगी होड़
संक्षेप: Gangapar News - हाई कोर्ट के निर्देश का नहीं हो सका अनुपालन, तालाबों पर अवैध कब्जा करने की लगी होड़मेजा। सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद तहसील क्ष
सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद तहसील क्षेत्र के विभिन्न तालाबों व सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका, जिससे तालाबों पर अवैध कब्जा करने की होड़ सी लगी हुई है। कुछ इसी तरह का हाल, चिलबिला, तरवाई, पांती, ममोली सहित कई गांवों में देखा जा सकता है। ममोली गांव के लोगों का कहना है कि तालाब पांच बीघा 16 विस्वा का रकबा कागजों में जिन्दा है, लेकिन मौके पर अब 10 विस्वा रह गया है। शेष पर स्थानीय लोगों ने अवैध ढंग से पाट कर अपना मकान व छप्पर रख दिया है। उक्त तालाब के पाट दिए जाने की शिकायत ग्रामीणों की ओर से सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान में की गई है।

ग्रामीणों ने तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भेज रखी है। बताया कि अतिक्रमण हटानें के लिए कई बार आदेश तो हाईकोर्ट की ओर से किया गया, लेकिन कुछ न हो सका। उधर कोहड़ार बाजार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की होड़ सी लगी हुई है। शिकायत तो कई बार पूर्व प्रधान की ओर से की गई लेकिन कुछ न हो सका। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर सैकड़ों की संख्या में दर्ज हुए मामले पर एसडीएम व राजस्वकर्मियों पर भारी नाराजगी जताते हुए सुधर जाने की चेतावनी दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




