Gangapar News: बारा में प्राकृतिक जल स्रोतों का अस्तित्व खतरे में

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: शंकरगढ़ के पहाड़ियों से निकल कर लोनी नदी में मिलने वाली इस नदी पर शिवराजपुर

बारा में प्राकृतिक जल स्रोतों का अस्तित्व खतरे में

Gangapar News: बारा तहसील में चक मार्ग, कब्रिस्तान, तालाब, खाद गड्ढा, खलिहान, भूदान, वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग करने का मामला आम बात हो गई है। इसके बाद भू माफिया ने प्राकृतिक जल स्रोतों पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया है। इसके कारण प्राकृतिक जल स्रोतों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। बारा तहसील के विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत बहने वाली शिवराजपुर की नदी क्षेत्र में चर्चा का विषय है। शंकरगढ़ के पहाड़ियों से निकल कर आगे लोनी नदी में मिलती है। इस नदी पर शिवराजपुर से ही कब्जा शुरू हो गया है। आगे चलकर शिवराजपुर और लखनपुर की सीमा पर दो नालों के संगम का स्वरूप है।

उसके आसपास के क्षेत्रों पर प्लाटिंग का काम चल रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पर सरकारी रिकार्ड में नाला दर्ज हैं। उस क्षेत्र में दो स्थानों पर सरकारी नाले पर कथित रूप से अवैध तरीके से पुलिया निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा निर्माण कार्य को रोक दिया गया था किन्तु रातों रात पुलिया पर लिंटर डाल दिया गया। कपारी-इमिलई मार्ग पर शिवराजपुर के बीच स्थित एक चौड़े नाले पर कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के लिए पुलिया का निर्माण कराकर कब्जा कर लिया है। इसी प्रकार लकहर गांव की ओर जाने वाली नहर पर भी बिना अनुमति पुलिया बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पुलियाओं का निर्माण निजी लाभ के उद्देश्य से किया गया है, जिससे सरकारी भूमि एवं जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता तो इस प्रकार का निर्माण संभव नहीं हो पाता। उन्होंने मामले में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से दोनों स्थानों की पैमाइश कराकर अवैध निर्माण हटाने, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान सुभाष कुमार ने बताया कि दोनों पुलिया सरकारी पैसे नहीं बन रहा है यह कौन बनवा रहा है यह मुझे सही तरीके से जानकारी नहीं है। हल्का लेखपाल विनय कुमार ने बताया कि शिकायत पर स्थल निरीक्षण किया गया। दोनों पुलिया अवैध रूप से निर्माण किया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।