अवैध हाईगेज पर बवाल, भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री से की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - करछना तहसील क्षेत्र में मुंगारी टोल प्लाजा के पास अवैध हाईगेज के कारण स्कूल बसें, एम्बुलेंस और ट्रैक्टरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। भाजपा नेता सुबोध सिंह ने उपमुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है, जबकि प्रशासन ने सुधार का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

अवैध हाईगेज पर बवाल, भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री से की शिकायत

कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना तहसील क्षेत्र में एनएच-30 पर मुंगारी टोल प्लाजा के पास भरहा गांव में लगाए गए अवैध हाईगेज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। झांसी–मिर्जापुर मार्ग पर पचदेवरा फ्लाईओवर के समीप बने इस अवरोधक के कारण स्कूल बसें, एम्बुलेंस, चित्रकूट व विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की बसें तथा किसानों के अनाज लदे ट्रैक्टरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे आमजन में भारी आक्रोश है।हैवी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन दारागंज प्रयागराज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल मिश्रा ने 18 दिसंबर 2025 को प्रशासन को पत्र भेजकर टोल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि शिकायत के बाद हाईगेज हटा लिया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से लगा दिया जाता है।इसी

मुद्दे को लेकर भाजपा नेता सुबोध सिंह ने भी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र भेजकर अवैध वसूली और जनता को हो रही परेशानियों की शिकायत की है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि 29 दिसंबर को जिलाधिकारी प्रयागराज को भी मामले से अवगत कराया गया था, जिस पर एडीएम द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।