अवैध असलहा कारोबार में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - गौहनिया, हिसं। घूरपुर पुलिस ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के मामले में तीन आरोपियों को रीवा हाईवे के जसरा अंडरपास के गौहनिया से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तमंचा और एक मैग्जीन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध असलहा कारोबार में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

गौहनिया, हिसं। घूरपुर पुलिस ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के मामले में तीन आरोपियों को रीवा हाईवे के जसरा अंडरपास के गौहनिया से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तमंचा और एक मैग्जीन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी घूरपुर अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार की अलसुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रीवा हाईवे के अंडर गौहनिया पास से अवैध असलहा कारोबार के मामले में तीन वांछित आरोपीयों उत्तम सिंह पुत्र रामदशरथ सिंह पडिया चोरहटा रीवा मप्र, अजय सिंह पुत्र कमलेश सिंह,पडिया थाना चोरहटा रीवा, रवि राज मिश्रा पुत्र अमरनाथ शाहपुर सिरमौर रीवा मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हैं। सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया गया। घूरपुर थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।