जरूरतमंद बच्चों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - फूलपुर। इफको फूलपुर महिला चेतना क्लब ने रविवार को जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग

इफको फूलपुर महिला चेतना क्लब ने रविवार को जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया। यह कार्यक्रम इफको कम्युनिटी सेंटर, घियानगर में आयोजित हुआ, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लगभग 50 विद्यार्थियों को योजना के लाभ के लिए चुना गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा सरिता सिंह, सचिव किरण बड़वर, सामाजिक सचिव गीता सिंह एवं कोषाध्यक्ष नीरू सक्सेना उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नूपुर पाराशर, रेखा जायसवाल और पुष्पा यादव शामिल रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


