
टीम भावना से कार्य करना इफको की संस्कृति
Gangapar News - इफको के नवागत प्रबंध निदेशक के आगमन पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन बाबूगंज। इफको
इफको घियानगर फूलपुर के मुक्तांगन परिसर में इफको प्रबंध निदेशक के प्रथम आगमन के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इफको प्रबंध निदेशक केजे पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सहकार की भावना के साथ इफको एक संस्था नहीं बल्कि एक परिवार है। टीम भावना के साथ सभी कार्य करते है जो कि हमारी कार्य संस्कृति है। संयंत्र की स्थिति प्रगतिशील है तथा यहाँ का युवा कार्यबल इस संयंत्र को नवीन बनाता है। फूलपुर इकाई प्रमुख पीके सिंह ने कहा कि प्रबंध निदेशक की दूरदर्शी सोच तथा प्रेरणात्मक मार्गदर्शन से हमारी संस्था अपने वांक्षित लक्ष्य तक पहुंचेगी।
इफको उर्वरक निर्माण के साथ आध्यात्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों को संजोती है।सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी कार्य प्रणाली को मजबूत बनाता है। सांस्कृति संध्या में भूपेन्द्र शुक्ल की टीम ने गायन के क्षेत्र में तथा सुचिता सिंह रावत की टीम ने सांस्कृतिक लोक नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। सृष्टी श्रीवास्तव का गीत विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति के उपाध्यक्ष एसके सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संजय भंडारी ने दिया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रबंध निदेश केजे पटेल के साथ विशिष्ट अतिथि इफको परिवार की प्रथम महिला ममताबेन पटेल का जन अभिनंदन इफको फूलपुर परिवार द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वय द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ अनीता मिश्र, पीके पटेल, रत्नेश कुमार, अरुण कुमार, एसके सिंह,एके गुप्ता, पीके वर्मा, अरवेन्द्र कुमार, डॉ सत्य प्रकाश, आरपी यादव पीके त्रिपाठी, संदीप गोयल, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयम प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, महामंत्री विजय कुमार यादव, सांस्कृतिक समिति के संयोजक अजय कुमार मिश्र आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




