ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारशादी से इनकार पर दूल्हा समेत घर वाले बने बंधक

शादी से इनकार पर दूल्हा समेत घर वाले बने बंधक

शादी की रस्म पूरी होने के बाद जब दुल्हन और दूल्हा कोहवर में बाती मिलाने पहुंचे तो दुल्हन का चेहरा देख दूल्हे ने लड़की ले जाने से इनकार कर दिया। इसपर नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा व उसके घर...

शादी से इनकार पर दूल्हा समेत घर वाले बने बंधक
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 20 Apr 2019 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

शादी की रस्म पूरी होने के बाद जब दुल्हन और दूल्हा कोहवर में बाती मिलाने पहुंचे तो दुल्हन का चेहरा देख दूल्हे ने लड़की ले जाने से इनकार कर दिया। इसपर नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा व उसके घर वालों को बंधक बना लिया। शादी में हुए खर्च मांगने लगे। दो दिन तक बंधक बने रहने के बाद शुक्रवार को दूल्हे के पिता की सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने ले गई। प्रतापगढ के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित खाखापुर से एक युवक की बारात 17 अप्रैल को बहरिया थाना के मीझूरा गांव आयी थी। रात में शादी के मण्डप में दूल्हा-दुल्हन ने सभी रस्में पूरी कर सात फेरे लिए। इसके बाद कोहवर में बाती मिलाने पहुंचे तो दुल्हन का चेहरा देखकर दूल्हा भड़क गया। बोला, लड़की की विदाई नहीं कराऊंगा। फिर क्या था लड़की प़क्ष वाले नाराज हो गए। काफी मान-मनौवल के बाद भी बात नहीं बनी तो कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित सभी परिजनों को बंधक बनाकर शादी में खर्च हुए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। इस बीच गुरुवार को पूरे दिन दूल्हा व उसके परिजन बंधक बने रहे। रिस्तेदार व बिरादरी के लोग पंचायत कर मामले को सुलझाने में लगे रहे। लेकिन बात नहीं बनी तो दूल्हे के पिता ने शुक्रवार दोपहर डायल 100 पर पुलिस को खुद के बंधक बने होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने लोगों को छुड़ाकर थाने ले गई। बहरिया इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि दूल्हा को लड़की पसंद नहीं आई तो लड़की पक्ष के लोगों ने शादी का खर्च मांगकर समझौता करने की बात कही है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें