Gangapar News: भरभराकर गिरा जर्जर मकान, बाल-बाल बचे
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: ●सुलमई गांव में मकान गिरने से परिवार में मची अफरा-तफरी कौंधियारा/करछना,हिसं। लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार दोपहर करछना क्षेत्र के सुलमई गांव

Gangapar News: लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार दोपहर करछना क्षेत्र के सुलमई गांव में एक जर्जर ईंट का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान में मौजूद मां समेत तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। मकान गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया। जानकारी के अनुसार, सुलमई गांव निवासी शामली देवी निषाद पत्नी स्व. दयाराम अपने तीन बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इसी पुराने मकान में रहती थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया।
परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकल आए।


