ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारघंटों युद्ध, नाभि पर बाण लगते ही दशानन ढेर

घंटों युद्ध, नाभि पर बाण लगते ही दशानन ढेर

अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। नगर पंचायत सिरसा, सोरांव, रामनगर, समहन, मेजारोड में राम तथा रावण की झांकी निकाली...

अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। नगर पंचायत सिरसा, सोरांव, रामनगर, समहन, मेजारोड में राम तथा रावण की झांकी निकाली...
1/ 3अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। नगर पंचायत सिरसा, सोरांव, रामनगर, समहन, मेजारोड में राम तथा रावण की झांकी निकाली...
अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। नगर पंचायत सिरसा, सोरांव, रामनगर, समहन, मेजारोड में राम तथा रावण की झांकी निकाली...
2/ 3अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। नगर पंचायत सिरसा, सोरांव, रामनगर, समहन, मेजारोड में राम तथा रावण की झांकी निकाली...
अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। नगर पंचायत सिरसा, सोरांव, रामनगर, समहन, मेजारोड में राम तथा रावण की झांकी निकाली...
3/ 3अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। नगर पंचायत सिरसा, सोरांव, रामनगर, समहन, मेजारोड में राम तथा रावण की झांकी निकाली...
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारMon, 26 Oct 2020 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। नगर पंचायत सिरसा, सोरांव, रामनगर, समहन, मेजारोड में राम तथा रावण की झांकी निकाली गई।

नगर पंचायत सिरसा में शाम होते रामादल तथा लंका के राजा रावण का दल सिरसा के प्राचीन दशमी बाग पहुंच गया। दोनों ओर की सेनाएं एक दूसरे पर टूट पड़ी। घंटों युद्ध चलता रहा। राम और रावण के बीच युद्ध देख दर्शकर रोमांचित होते रहे लेकिन जब राम का बाण रावण के नाभि पर लगा तो वह ढेर हो गया। युद्ध में विजय मिलते जय श्री राम की गूंज होने लगी। अंत में हनुमान मां सीता के पास पहुंचे, उन्हें आदरपूर्वक भगवान राम के पास ले गए। इस मौके पर नगर पंचायत सिरसा श्याम कृष्ण यादव, कल्लू केसरी, सड्टाासद अंकित उर्फ बच्चा केसरी, बच्चा चौधरी, राकेश जायसवाल, अनुज केसरी, राकेश सेठ उर्फ गोलू, अंकित शायरी, लखन केसरी, सुजीत केसरी सहित कई गणमान्य तथा रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस पीएसी का रहा पहरा

कोविड नियमों के मद्देनजर ही दशमी बाग में मंचन किया गया लेकिन एहतियातन हेड कांस्टेबल चन्द्रभूषण की अगुवाई में एक बटालियन पीएसी डटी रही। इसके अलावा स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रही।

सोरांव पांती गांव में रामलीला मंचन संपन्न

मेजा क्षेत्र के सोरांव गांव में चल रही रामलीला के अन्तिम दिन कलाकारों ने दहशरे का आयोजन रखा, जिसमें राम तथा रावण युद्ध का कार्यक्रम चला। इस मौके पर बाबा ओझा, राजेश द्विवेदी, प्रभाशंकर ओझा, सामजसेवी राहुल द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, रक्षित दुबे, पवन कुशवाहा,श्यामू शुक्ला, आकाश पांडेय, उमाशंकर द्विवेदी, नन्हें शुक्ला, श्लोक शुक्ला, मुन्ना पांडेय, रामेश्वर प्रसाद शुक्ल, टिंकू शुक्ला, सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इसी तरह समहन गांव में रामलीला के बाद दशहरे का आयोजन रखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें