ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापाररंग की जगह खेली फूलों की होली

रंग की जगह खेली फूलों की होली

होली त्योहार के तीन दिन पहले ही जगह-जगह होली का रंग बिखरा। स्कूलों में भी छुट्टी के पहले शनिवार को बच्चे फूलो की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। जीएस एकेड़मी धरवारा में स्कूली बच्चों ने फूलो की होली...

रंग की जगह खेली फूलों की होली
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 07 Mar 2020 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

होली त्योहार के तीन दिन पहले ही जगह-जगह होली का रंग बिखरा। स्कूलों में भी छुट्टी के पहले शनिवार को बच्चे फूलो की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। जीएस एकेड़मी धरवारा में स्कूली बच्चों ने फूलो की होली का लुफ्त उठाया।

स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने भी-होली गीतों और नृत्य के साथ खूब समां बांधी। प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने होली का महत्व बताया। कहा कि यह पर्व हमारे समाज में एक दूसरे के गले लगाकर गिले शिकवे मिटाते हुए प्रेम,प्यार और भाई चारे का संचार करता है। उन्होने बच्चों से घर पर कीचड़, कालिख और रासायनिक पदार्थो से परहेज करने और रंग अबीर गुलाल जैसी चीजो के साथ होली खेलने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रिंसपल मंजू आनंद सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें