पिचकारी के साथ हर्बल गुलाल की मांग बढ़ी

Mar 01, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - उरुवा। होली रंग, उमंग के साथ आपसी भाईचारे का त्यौहार है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ

पिचकारी के साथ हर्बल गुलाल की मांग बढ़ी

होली रंग, उमंग के साथ आपसी भाईचारे का त्यौहार है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विकासखंड उरुवा क्षेत्र की तमाम बाजारों में दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों पर रंग गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियां सजी हुई है। उरुवा बाजार के व्यवसाई धीरज केसरी, सुनील केसरी बताते हैं कि होली त्यौहार पर रंग गुलाल के साथ बच्चों में पिचकारी पसंदीदा होता है। इस बार होली पर स्प्रे तथा अधिक फुहार फेंकने वाले पिचकारी बच्चों द्वारा पसंद किया जा रहा है। साथ ही बताया कि हर्बल रंगों के प्रकार में गुलाल अधिक पसंद किया जा रहा है, जो इन दोनों डिमांड पर है।

होली के मौके पर ऊंचडीह बस अड्डा, उरुवा, लेहड़ी आदि बाजारों में रंग गुलाल और पिचकारियों की दुकानें खुली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।