होली नजदीक आते ही खरीदारी में जुटे लोग
Gangapar News - भारतगंज। रंगों और उमंगों का पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कस्बा भारतगंज पूरी

रंगों और उमंगों का पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कस्बा भारतगंज पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगता जा रहा है। मंगलवारी बाजार, शुक्रवारी बाजार, बस अड्डा, त्रिमुहानी के साथ ग्राम नहवाई और राजापुर बाजारों में सजी रंग-बिरंगी दुकानों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवी बना दिया है। कस्बा के थोक व्यापारी कृष्ण गोपाल केशरी ने बताया कि इस बार बच्चों में ‘इंडियन बंदूक’ मॉडल की पिचकारियों का आकर्षण है। अलग-अलग डिजाइन और आकार की पिचकारियां,गुब्बारे, मुखौटे और टोपी बच्चों व युवाओं को लुभा रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों के साथ बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। अबीर-गुलाल के साथ हर्बल रंगों की मांग में तेजी है।
लोग त्वचा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


