होली आपसी प्रेम और मिलन का त्योहार
Gangapar News - घूरपुर। इलाके के सारंगापुर गांव में श्रीमती किरण त्रिपाठी शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष भाजपा

इलाके के सारंगापुर गांव में श्रीमती किरण त्रिपाठी शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी के आयोजकत्व में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व मंत्री अशोक कुमार बाजपेई ने किया। कार्यक्रम में पुराने और पारंपरिक होली गीतों को सुनाकर मिश्र बंधु ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा नेता नीरज मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार समाज को जोड़ने का त्योहार है। इस त्योहार में लोग वर्ष भर के मन मुटाव को को दूर कर एक दूसरे को गले लगाते है। कार्यक्रम में प्रमुख जसरा अजीत सिंह उर्फ पप्पू, भाजपा नेता रईस शुक्ल, डा मणिशंकर द्विवेदी, नीरज मिश्र, रामानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


