होली मिलन समारोह में कवियों ने जमाया रंग
Gangapar News - करमा में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने हास्य रचनाओं के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। समाजसेवी नरेंद्र कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने मां वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
करमा, हिन्दुस्तान संवाद एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा करमा के पहलू का पूरा स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया। सोमवार देर शाम तक चलने वाले कार्यक्रम में आयोजित काव्य संध्या में कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नरेंद्र कुमार जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि यमुनापार विकास समिति के संयोजक गजेंद्र प्रताप सिंह रहे। अतिथियों द्वारा मां वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कवयित्री राधा शुक्ला की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कवि डॉ. राजेंद्र शुक्ल, वीरेन्द्र कुसुमाकर, जेपी शुक्ल, अमरनाथ सिंह, लखन प्रतापगढ़ी, सबरेज अहमद, बेचन लाल विनोदी आदि कवियों ने अपनी कविताओं द्वारा लोगों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम संयोजक भानू मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। आईवीडी केंद्र के स्टेट क्वार्डिनेटर शिवम कुमार ने लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पीयूष द्विवेदी, महेंद्र कुमार, सुजीत, शुभम, सविता, आलोक सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



