जमीदोज हुई ऐतिहासिक शाही मस्जिद, लोगों की आंखों में आंसू

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

सैदाबाद। सैदाबाद बाजार में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत ऐतिहासिक शाही मस्जिद को बुलडोजर...

जमीदोज हुई ऐतिहासिक शाही मस्जिद, लोगों की आंखों में आंसू

सैदाबाद बाजार में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत ऐतिहासिक शाही मस्जिद को बुलडोजर से जमीदोज कर दिया गया। मस्जिद को गिराते समय बड़ी संख्या में पुलिसबल व ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों की आंखों में आंसू थे।

अंदावा से हंडिया तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। बाजार में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी शाही मस्जिद को गिराने के लिए पहले ही नोटिस दिया गया था। लेकिन मस्जिद के थोड़े से हिस्से को स्थानीय लोगो द्वारा तोड़ा गया। सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर द्वारा मस्जिद को जमींदोज कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मांग पर मस्जिद के मलबे को गांव में ही डंप किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि शेरशाह के द्वारा सड़क निर्माण के बाद सड़क किनारे मस्जिदें व सराय बनवाए गए थे। उसी दौरान इस मस्जिद का निर्माण कराया गया था। सराय में रुकने वाले राहगीरों की सेवा के लिए मस्जिद के आसपास लोगो को बसाया जाता था।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सोमवार दोपहर बाद शुरू की गई। पहले मस्जिद के आसपास बनी आधा दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ा गया। बाद में बुलडोजर की सहायता से मस्जिद को पूरी तरह जमीदोज कर दिया गया। इस दौरान भारी भीड़ की वजह से राजमार्ग पर लंबा जाम लगा रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।