Gangapar News: हिंदी भाषा का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका
Gangapar News: महादेव प्रसाद कॉन्वेंट स्कूल कजियानी में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कार मिले। पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने हिंदी भाषा के महत्व पर बल दिया और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की फीस का समर्थन किया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षक एवं अभिभावक भी उपस्थित थे।
Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। महादेव प्रसाद कॉन्वेंट स्कूल कजियानी में मंगलवार को हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हिंदी से जुड़ी जानकारी देते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ जमुना प्रसाद सरोज ने कहा कि हिंदी भाषा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने के साथ जीवन में अभिन्न बदलाव होता है। उन्होंने कहा कि ग़रीबी शिक्षा के आगे नहीं आने दिया जाएगा। विद्यालय के 50 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की फीस अपने निजी मद से देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर बच्चों की हर संभव मदद की जाएगी।
प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि डॉ जमुना प्रसाद सरोज का स्वागत करते हुए कहा कि संसाधन का अभाव होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विगत 41 वर्षों से शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर एथलीट ट्रेनर राकेश पटेल, अनिल कुमार, राजेश कुमार, बीरेंद्र कुमार आदि शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


