Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsHighway of Death Stray Cattle Endangering Lives on Prayagraj-Rewa National Highway

हाईवे पर छुट्टा मवेशियों से हर रोज जान जोखिम में

Gangapar News - प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर जारी से गोहानी तक हर रात सफर बन रहा जानलेवा कौंधियारा, हिसं।

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 8 Sep 2025 03:25 PM
share Share
Follow Us on
हाईवे पर छुट्टा मवेशियों से हर रोज जान जोखिम में

प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर जारी बाजार से गोहानी तक का नेशनल हाईवे मौत का गलियारा बन चुका है। रात होते ही सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशी राहगीरों की जान के लिए खतरा बन जाते हैं। हालात इतने भयावह हैं कि लगभग हर रोज़ कोई न कोई हादसा हो रहा है। हाल ही में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कुछ माह पहले ट्रक और मवेशी की भिड़ंत ने बड़ा हादसा होते होते टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रात बाइक और कार सवार लोग अपनी जान हथेली पर रखकर इस हाईवे से गुजरते हैं। अचानक सामने आ जाने वाले मवेशी गंभीर टक्करों को जन्म देते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की घोर लापरवाही और सुस्ती ने समस्या को विकराल बना दिया है। गौशाला सिर्फ कागजों पर है, वहां न चारा-पानी है और न प्रबंधन। मजबूर होकर मवेशी सड़कों पर डटे रहते हैं और राहगीरों की जिंदगी पर मौत का साया मंडराता रहता है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने दावा किया है कि जल्द ही संयुक्त टीम बनाकर पशुओं को गौशाला भेजा जाएगा और रात में गश्ती दल की तैनाती होगी। लेकिन जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक हाईवे से गुजरना हर किसी के लिए मौत से जंग लड़ने जैसा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।