Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsHigh Voltage Wire Falls on Girl in Mahwa Village Panic Erupts
हाई वोल्टेज तार गिरने से बालिका झुलसी, दुर्घटना टली

हाई वोल्टेज तार गिरने से बालिका झुलसी, दुर्घटना टली

संक्षेप: Gangapar News - करछना थाना क्षेत्र के महेवा गांव में मंगलवार शाम एक हाई वोल्टेज टावर का तार एक मासूम बालिका श्रेया विश्वकर्मा पर गिर गया। बालिका गंभीर रूप से झुलस गई, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

Tue, 4 Nov 2025 08:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रिपोर्टिंग चौकी अंतर्गत महेवा गांव में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक हाई वोल्टेज टावर का तार टूटकर एक मासूम बालिका पर गिर गया। तेज आवाज के साथ गिरे तार से आग की चिंगारियां उड़ने लगीं और देखते ही देखते पूरा इलाका दहशत में आ गया। ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीरपुर गांव निवासी बैजू विश्वकर्मा पिछले कई वर्षों से महेवा गांव के पास परिवार सहित रह रहे हैं। मंगलवार की शाम बैजू विश्वकर्मा की नातिन श्रेया विश्वकर्मा, पुत्री प्रेम शंकर विश्वकर्मा, जो कक्षा दो की छात्रा है, अपनी दादी के साथ कपड़े की खरीदारी करने बीरपुर बाजार गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों बाजार से लौट रहीं थीं। रास्ते में घर से थोड़ी ही दूरी पर दादी ने श्रेया को घर जाने के लिए कहा और खुद खेत की ओर चली गईं। इसी बीच श्रेया कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक ऊपर से गुजर रहे एक लाख 36 हजार वोल्ट के हाईवोल्टेज बिजली टावर का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से श्रेया जोरदार झटके से गिर गई और उसका शरीर आंशिक रूप से झुलस गया। बिजली का तार गिरते ही खेतों में कटाई और मड़ाई का काम कर रहे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। किसी ने हिम्मत जुटाकर बिजली विभाग को सूचना दी और कुछ लोगों ने लकड़ी और कपड़े के सहारे तार से दूर रहकर बालिका को खींचकर बाहर निकाला। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर है।