Gangapar News: दो साल से खराब है मांडा खास चौराहे का हाईमास्ट
Gangapar News: मांडा। मांडा खास चौराहे को रोशन करने के लिए सांसद निधि से लगाया गया हाईमास्ट पिछले दो साल से बंद पड़ा है। शाम ढलते ही चौराहे पर अंधेरा छा जाने से स

Gangapar News: मांडा खास चौराहे को रोशन करने के लिए सांसद निधि से लगाया गया हाईमास्ट पिछले दो साल से बंद पड़ा है। शाम ढलते ही चौराहे पर अंधेरा छा जाने से स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईमास्ट में मामूली तकनीकी खराबी है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लाखों रुपये की लागत से स्थापित प्रकाश व्यवस्था महज शोपीस बनकर रह गई है। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था और आमजन की सुविधा के लिए राज्यसभा के पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के सांसद निधि से कई स्थानों पर हाईमास्ट लगाए गए थे।
इसी क्रम में मांडा खास काली मां चौराहे पर भी हाईमास्ट स्थापित किया गया था। इसके चालू रहने के दौरान रात में चौराहा पर्याप्त रोशनी से जगमगाता था, जिससे दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी काफी सुविधा मिलती थी। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार पिछले दो साल से हाईमास्ट की लाइटें बंद हैं। दिन के समय इसका असर महसूस नहीं होता, लेकिन शाम ढलते ही चौराहे पर अंधेरा होने लगता है। इससे दुकानदारों को असुविधा होती है और बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। राहगीरों को भी अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हाईमास्ट में मामूली तकनीकी खराबी है , तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सकता है। इसके बावजूद वर्षों से इसके बंद रहने से जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जनसुविधा के लिए लगाई गई सरकारी संपत्ति का लंबे समय तक उपयोग न होना व्यवस्था की अनदेखी को दर्शाता है। मांडा खास चौराहे के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से हाईमास्ट की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, क्योंकि नवरात्र में इस चौराहे पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र तक काफी भक्तों की भीड़ रहती है।


