Gangapar News: केदारनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटंगिया बना तालाब

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद । विकास खंड जसरा के श्री केदारनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटंगिया में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण भारी जलभराव

Gangapar News: केदारनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटंगिया बना तालाब

Gangapar News: विकास खंड जसरा के श्री केदारनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटंगिया में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण भारी जलभराव हो गया है। भरे पानी से होकर बच्चों का आना जाना हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के सामने नाली न बनी होने से आस-पास के घरों का सारा बरसाती पानी विद्यालय के मैदान में भर रहा है। विद्यालय का मैदान पूरी तरह तालाब बन चुका है। छोटे-छोटे छात्र जान जोखिम में डालकर इसी पानी से होकर जाने को मजबूर हैं। वहीं बच्चे फिसलकर चोटिल होने व जहरीले जीवों का भी डर बना हुआ है। प्रधानाचार्य अविनाश त्रिपाठी ने खंड विकास अधिकारी जसरा को पत्र लिखकर जल निकास व प्रवेश द्वार पर सड़क बनवाने व जल निकासी की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: केदारनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटंगिया बना तालाब