
बड़े वाहनों की आवाजाही से शंकरगढ़ में लगा भीषण जाम
Gangapar News - बारा/शंकरगढ़ , हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ में बड़े वाहनों की आवाजाही से शुक्रवार को
नगर पंचायत शंकरगढ़ में बड़े वाहनों की आवाजाही से शुक्रवार को रेलवे क्रॉसिंग से लेकर लंबा जाम लग गया। इससे नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन शंकरगढ़ के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हैवी वाहनों के गुजरने से अक्सर भीषण जाम लगता है। क्रॉसिंग से गुजरने वाले स्कूली वाहनों, एम्बुलेंस, नौकरी पेशे वाले कर्मचारियों व छात्र छात्राओं को काफी परेशानी होती है। नगर पंचायत अधिशासी शंकरगढ़ द्वारा जिलाधिकारी को इस आसय का दिए गए पत्र पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नगर से हैवी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाए जाने का आदेश भी जारी किया परंतु वह भी केवल कागज तक ही सीमित रह गया।
शिवराजपुर से नारीबारी तथा नारीबारी से शिवराजपुर की ओर इसी रेलवे क्रॉसिंग से होकर भारी वाहन गुजरते हैं। इससे भीषण जाम लग जाता है। कभी कभी इतना भीषण जाम हो जाता है कि घण्टों घण्टों तक क्रॉसिंग भी नहीं बंद हो पाती। परिणाम स्वरूप मुंबई रूट की ट्रेनें भी प्रभावित होती हैं। रेलवे पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के बाद ही फाटक बंद हो पाता है। रानीगंज रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के कारण शासन द्वारा भारी वाहनों को शिवराजपुर से नारीबारी वाया गौहनिया जाने का आदेश है किन्तु इसका अनुपालन नहीं हो रहा है।अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अमित यादव के अनुसार से नगर पंचायत में भारी वाहनों के प्रवेश पर डीएम प्रयागराज ने रोक लगा दी है किंतु यदि उनके आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है तो पुनः पत्र भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




