Gangapar News: एसडीएम ने कई गांवों का किया दौरा, लिया नुकसान का जायजा

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया दौरा मेजा। कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही वारिश से जहां जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वही

Gangapar News: एसडीएम ने कई गांवों का किया दौरा, लिया नुकसान का जायजा

Gangapar News: कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं लोगों के घरों के आसपास व किसानों के खेतों में भरा बरसात को पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

नुकसान का जायजा

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार नंदलाल व राजस्व टीम के साथ बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तहसील के विभिन्न गांवों में गए। बरसात से हुए नुकसान को देखा। सबसे पहले दोनों अधिकारी मेजा के कुर्की कला गांव गए,वहां गांव के चारों ओर धान के खेत में भरा पानी देख किसानों से बातचीत कर कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। लोगों की शिकायत रही कि गुलरिहा बंधा बरसात के पानी से ओवर हो चुका है, जिसका पानी गांवों में पहुंच रहा है।

समीक्षा और समाधान

लोगों की शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह गुलरिहा बंधे का जल्द निरीक्षण करेंगें, इसका क्या उपाय हो सकता है, इस बारे में इंजिनियरों से भी बात कर समाधान करेंगें। मांडा विकास खंड के विभिन्न गांवों में गए, वहां निरीक्षण करने के बाद टोंस नदी की बाढ़ देखने कोना गए। नायब तहसीलदार नंदलाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपालों को संबधित गांवों में किसानों की फसल की क्षति कितनी हुई,इसकी सर्वे रिपोर्ट मांग ली गई है। सर्वे रिपोर्ट शाम तक भेज दी जाएगी। बता दें कि मेजा के दक्षिण बसहरा सहित कई गांव ऐसे हैं, जहां पर पठारी क्षेत्र में हुई बरसात का पानी कहर बरपा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सर्वे रिपोर्ट कब भेजी जाएगी?−
सर्वे रिपोर्ट शाम तक भेज दी जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: एसडीएम ने कई गांवों का किया दौरा, लिया नुकसान का जायजा