Gangapar News: धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, मजदूरों और डीएपी की किल्लत से परेशानी

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: दो दिन की बारिश से खेत हुए तैयार, परिवार के साथ खुद रोपाई में जुटे

धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, मजदूरों और डीएपी की किल्लत से परेशानी

Gangapar News: पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने सूखे जैसे हालात के बीच अब खेतों में रोपाई का काम तेजी से शुरू हो गया है, लेकिन मजदूरों की कमी और डीएपी खाद का अभाव किसानों के लिए नई मुश्किल बन गया है। मजबूरी में किसान अपने परिवार के साथ खेतों में उतरकर रोपाई करने को विवश हैं। मऊआइमा, बहरिया और आसपास के क्षेत्रों में दो दिनों से हो रही बारिश के बाद धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। इससे पहले क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बने हुए थे। जिन किसानों की नर्सरी तैयार हो चुकी थी, वे नुकसान से बचने के लिए पंपिंग सेट के सहारे सीमित क्षेत्र में रोपाई कर रहे थे।

अब बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है और बड़ी संख्या में किसान रोपाई में जुट गए हैं।हालांकि किसानों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए अभी और बारिश की जरूरत है। फिलहाल सबसे बड़ी समस्या खेतों में काम करने वाले मजदूरों की है। एक साथ रोपाई शुरू होने से मजदूर मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुद खेतों में उतरकर रोपाई करने को मजबूर हैं, जिससे कार्य में अधिक समय और मेहनत लग रही है। दूसरी ओर, धान की रोपाई के समय उपयोग होने वाली डीएपी खाद की कमी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। किसान राणा प्रताप, शिव सागर और बचऊ पटेल ने बताया कि धान की रोपाई के दौरान डीएपी की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन समितियों पर खाद नहीं मिलने से उन्हें निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है, वहां भी मिलना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराने और सहकारी समितियों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।