Gangapar News: कई विद्यालयों के प्रांगण में पहुंचा बारिश का पानी
Gangapar News: कई विद्यालयों के प्रांगण में पहुंचा बारिश का पानी, लगातार बारिश हुई तो बढ़ सकती है समस्या। सैदाबाद। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के च

Gangapar News: क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ग्रामीण इलाकों में स्कूल जाने वाले कई रास्तों पर बारिश का पानी भर जाने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर रास्तों पर कीचड़ होने से फिसलन की स्थिति बनी हुई है। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के आसपास भी बारिश का पानी जमा होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ विद्यालयों के प्रांगण में आंशिक रूप से पानी पहुंच गया है।
हालांकि अभी अधिकांश स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने जैसी स्थिति नहीं बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो स्कूल परिसरों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो सकती है।ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्यालय ऐसे स्थानों पर संचालित हैं, जहां बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। स्कूल आने-जाने वाले रास्तों पर पानी जमा होने के कारण छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अभिभावकों ने विद्यालयों के आसपास जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि अभी तक विद्यालयों में जलभराव की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। विद्यालयों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यदि किसी विद्यालय में जलभराव या आवागमन की समस्या सामने आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


