बरसात से हुए नुकसान के सर्वे का आदेश

बरसात से हुए नुकसान के सर्वे का आदेश

संक्षेप:

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा क्षेत्र में दो दिनों से हुई बरसात के धान की फसल

Nov 01, 2025 04:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

बारा क्षेत्र में दो दिनों से हुई बरसात के धान की फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसानों में मायूसी छा गई है। किसानों को राहत पहुंचाने के लिए एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने नुकसान का आकलन करने के लिए क्षेत्र के सभी लेखपालों को शनिवार को आदेशित किया है। क्षेत्र में मौसम में एक सप्ताह से परिवर्तन चल रहा है। पहले बूंदाबांदी उसके बाद दो दिनों तक रुक रुक कर बरसात हुई और गुरुवार व शुक्रवार को जमकर बरसात हुआ। इससे किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बरसात के कारण धान की फसल अच्छी होने की संभावना थी किन्तु अचानक बेमौसम बारिश से आशाओं पर पानी फेर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्षेत्र के शंकरगढ़, जसरा और जारी समेत सभी इलाकों में धान की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि जहां धान की फसल कट गई थी वह खेत में पड़ी है और शीघ्र मौसम न खुलने पर फसल सड़ सकती है। इसके अतिरिक्त खड़ी फसल भी जमींदोज हो गई। उसमें भी काफी नुकसान हुआ है। बताया कि हालात यहां तक हैं कि जिन किसानों ने हार्वेस्टिंग करा लिया था उनकी धान भी सूखी नहीं है और नुकसान हुआ है। बताया कि धान के अलावा तरहार इलाके के मोटे अनाज बाजरा की फसल भी खेत में ही गिर गई है। बारा क्षेत्र में शत प्रतिशत गांवों में नुकसान की संभावना है। इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को किसानों ने दिया है।इस संबंध में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि बरसात से किसानों के नुकसान की जानकारी मिली है। इसके लिए लेखपालों को सर्वे करने का आदेश दिया गया है। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।