Gangapar News: दो कच्चे घर गिरे, कई में घुसा बारिश का पानी

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: सोमवार रात की मूसलाधार बारिश से हसनपुर कोरारी गांव में कई घरों में पानी घुस गया। इससे कच्चे मकानों के गिरने और सामान खराब होने की घटनाएं सामने आईं। रेलवे स्टेशन के पास दो मकान गिर गए और परिवार रातभर परेशान रहे।

Gangapar News: दो कच्चे घर गिरे, कई में घुसा बारिश का पानी

Gangapar News: सोमवार की रात मूसलाधार बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों का घर के अंदर रखा सामान खराब हो गया। लगातार बारिश के चलते दो कच्चे घर गिर गए। घर गिरने से इस बारिश के मौसम में लोग काफी परेशान हैं। हसनपुर कोरारी गांव में सरायचंडी रेलवे स्टेशन के पास राम दुलारी और सुरेंद्र गौतम का कच्चा मकान गिर गया। घर के अंदर रखा पूरा सामान खराब हो गया। गुलाब कली, सवाली देवी, ललिता देवी, रीता देवी, राजा बाबू, नन्द लाल, सूरज गौतम, दुखनी देवी, राम सुमेर गौतम के घर के अंदर पानी घुस गया, जिसके चलते पूरा परिवार सारी रात परेशान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: दो कच्चे घर गिरे, कई में घुसा बारिश का पानी