Gangapar News: बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: गिरगोंठा। दो दिनो से हो रही बारिश से कहीं नदियों में उफान तो कहीं रास्तों

Gangapar News: दो दिनो से हो रही बारिश से कहीं नदियों में उफान तो कहीं रास्तों की कटान और अचानक भर-भराकर गिरते मकानों ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवानियां के लतीफपुर दोहथा-मोड़ स्थित रविवार रात लगभग ढाई बजे अशोक यादव पुत्र रामचंद्र यादव का कच्चा मकान भारी बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गया जिसमें रखे जरूरी कागजात, दस्तावेज, सहित अन्य सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। घटना के समय मकान के अंदर दो बच्चे विमलेश कुमार यादव और रवि यादव माता कुसुम देवी के साथ सो रहे थे। अचानक मकान गिरने से उन्हें चोटें भी आईं।
गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।


